Bihar Home Guard Recruitment 2025: Recruitment for 15 thousand Home Guard posts, know how to apply

Bihar Home Guard Bharti 2025: बिहार में पुलिस होम गार्ड के 15 हजार से अधिक पदों पर भर्ती का आयोजन किया गया है, आइए जानें कैसे करें आव

होम गार्ड के 15 हजार पदों पर निकली भर्ती
Bihar Desk: बिहार में पुलिस होम गार्ड के 15 हजार रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। बिहार के 33 जिलों में इन पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। यह भर्ती प्रक्रिया 27 मार्च 2025 से ऑनलाइन शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 16 अप्रैल 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को बिहार पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट onlinebhg.bihar.gov.in पर जाना होगा।

Bihar Home Guard Bharti 2025: के लिए योग्यता

भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 10वीं या 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। उम्मीदवार की उम्र 20 साल से कम और 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इस भर्ती के लिए और अधिक विवरण जल्द ही प्रकाशित होने वाली नोटिफिकेशन में मिलेगा।

Bihar Home Guard Bharti 2025: के लिए जिलेवार पदों की संख्या

शहर का नाम पदों की संख्या 
पटना1479 पद
नालन्दा812 पद
भोजपुर511 पद
रोहतास559 पद
बक्सर312 पद
कैमूर/भभुआ241 पद
गया909 पद
नवादा361 पद
जहानाबाद317 पद
औरंगाबाद217 पद
मुजफ्फरपुर296 पद
सीतामढ़ी439 पद
शिवहर78 पद
छपरा690 पद
सिवान231 पद
गोपालगंज395 पद
मोतिहारी474 पद
बेतिया311 पद
दरभंगा741 पद
समस्तीपुर731 पद
मधुबनी607 पद
पूर्णिया280 पद
कटिहार484 पद
अररिया122 पद
किशनगंज280 पद
सहरसा74 पद
सुपौल144 पद
मधेपुरा193 पद
भागलपुर666 पद
बांका294 पद
मुंगेर171 पद
जमुई257 पद
लखीसराय123 पद
शेखपुरा192 पद
खगड़िया111 पद

Bihar Home Guard Bharti 2025: के लिए चयन प्रक्रिया

बिहार होम गार्ड भर्ती में चयन के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षण (फिजिकल टेस्ट) से गुजरना होगा। शारीरिक परीक्षा में दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक आदि प्रतियोगिताएं शामिल होंगी। इन सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों की एक अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। जिन उम्मीदवारों का नाम मेरिट लिस्ट में होगा, उन्हें राज्य के विभिन्न जिलों में होम गार्ड के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।

Bihar Home Guard Bharti 2025: के लिए आवेदन प्रक्रिया

भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च 2025 से शुरू होगी और 16 अप्रैल 2025 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए उन्हें बिहार पुलिस की वेबसाइट onlinebhg.bihar.gov.in पर जाकर अपना आवेदन पत्र भरना होगा।
नोट
बिहार पुलिस होम गार्ड की भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को बिहार पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जहां पर और अधिक जानकारी व दिशा-निर्देश उपलब्ध होंगे।


cuet exam

20 Блог сообщений

Комментарии